VIDEO: नमाज़ के दौरान मस्जिद में चाकू से हमला, मुअज्जीन घायल!

VIDEO: नमाज़ के दौरान मस्जिद में चाकू से हमला, मुअज्जीन घायल!

सेंट्रल लंदन की रीजेंट्स पार्क मस्जिद में गुरुवार दोपहर चाकू से हमला हुआ। इसमें एक 70 साल केबुजुर्ग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, घायल बुजुर्गको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति बेहतर है। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जांच की जा रही है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

गवाहों के मुताबिक, हमलावर ने मुअज्जीन (अजान पढ़ने वाले) पर चाकू से तब हमला किया, जब वे अजान पढ़ रहे थे। हमलावर उनके पीछे ही खड़ा था।

 

उसने उनकी गर्दन पर चाकू से हमला किया।पुलिस ने कहा- हत्या की कोशिश के आरोप में 29 साल के युवक को गिरफ्तार कर सेंट्रल लंदन पुलिस स्टेशन लाया गया है। हालांकि, पुलिस इसे आतंकी घटना नहीं मान रही है।

 

दुर्घटनास्थल से मिले फुटेज में कुर्सी के नीचे एक चाकू नजर आ रहाहै। गिरफ्तार किया गया युवक रेड हूडी पहने नजर आ रहा है। हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

गवाहों के मुताबिक, घटना के समय मस्जिद में लगभग 100 लोग थे। चाकू से हमला के बाद लोगों नेहमलावर को जमीन पर पटक दिया और पुलिस के आने तक पकड़े रहे। कुछ लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मस्जिद आ रहा था।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा- इस घटना से बेहद दुखी हूं। प्रार्थनास्थल पर ऐसे अपराध को अंजाम दिया गया। यह चिंताजनक है। घायल और प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

लंदन मेयर सादिक खान ने कहा- लंदन का रहने वाला हर नागरिक अपने प्रार्थनास्थल पर सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। मैं लंदन के हर समुदाय के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे शहर में हिंसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading