नई दिल्ली: अबू धाबी के राजकुमार प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने सोमवार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ,जिसमें वो एक बच्ची के साथ नज़र आरहे हैं।
मामला ये है कि वो एक बच्ची के घर जाने के लिए मजबूर हो गए। दरअसल, वे दुबई में मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान के साथ एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके स्वागत के लिए बच्चियां दोनों तरफ कतार में खड़ी थीं।
يدها تعبّر عـن قلوب الجماهير
للي رعى كل القلوب وسـكـنـها
اشغله عنها يغرس لجيلها خـيـر
ويوم التفت ، للبيت ياها وطنهاسيدي محمد بن زايد يزور الطفلة عائشة محمد مشيط المزروعي بعد أن شاهد لها لقطات وهي تحاول السلام على سموه أثناء الاستقبال الرسمي للأمير محمد بن سلمان pic.twitter.com/nn77GyuPDO
— سيف بن زايد آل نهيان (@SaifBZayed) December 2, 2019
एक तरफ सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान मिल रहे थे, तो दूसरी तरफ अबूधाबी के क्राउन प्रिंस अल नाह्यान चल रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची ने उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन वे अनजाने में वहां से आगे बढ़ गए। बाद में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया।

प्रिंस अल नाह्यान को जब इसका पता चला तो वे उस बच्ची आयशा मोहम्मद मशीतअल मजूरी के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की।वीडियोमेंआयशा सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की कतार से भागकर नाह्यान की तरफ आती है। अल नाह्यान जैसे ही उस बच्ची के नजदीक आते हैं, वह उसे देखे बिना ही आगे बढ़ जाते हैं, जबकि बच्ची उनसे मिलने के लिए हाथ आगे बढ़ाती है।

अल नाह्यान ने ट्वीट की फोटो
क्राउन प्रिंस अल नाह्यान ने आशया से मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा है, “आज मैंने बच्ची आयशा के घर का दौरा किया। मैं उसके परिवार से मिलकर खुश हुआ।”
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source