VIDEO: गिरिराज का विवादित बोल- ‘देवबंद आतंकवाद का गंगोत्री है’

VIDEO: गिरिराज का विवादित बोल- ‘देवबंद आतंकवाद का गंगोत्री है’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि मैंने एक बार कहा था कि ये देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है।

 

 

 

 

 

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, दुनिया में जो भी आतंकवादी पैदा हुए, चाहे हाफिज सईद का मामला हो, यह सारे लोग यहीं से निकलते हैं। यह सीएए के विरोध में नहीं है यह भारत के विरोध में हैं। एक तरह से खिलाफत आंदोलन है।

 

 

 

 

 

 

 

यह बात केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सहारनपुर में कही। वे यहां देवबंद के देवीकुंड में महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से मिलने आए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश का इशारा करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि वह गजवा-ए-हिंद के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। गजवा-ए-हिंद को भारत में लाकर मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते हैं, हम उनका यह मकसद कामयाब नहीं होने देंगे।

 

 

 

 

 

 

 

दिल्ली की हार पर गिरिराज ने कहा कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां आत्मघाती हमलावरों का जत्था बनाया जा रहा है, देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading