VIDEO: क्या इस राज्य में NRC लागू करने की हो रही है तैयारी?, बनाय जा रहे हैं डिटेंशन सेंटर!

VIDEO: क्या इस राज्य में NRC लागू करने की हो रही है तैयारी?, बनाय जा रहे हैं डिटेंशन सेंटर!

असम के बाद कर्नाटक में भी एक नए डिटेंशन सेंटर का निर्माण किया गया है। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला में अवैध विदेशी लोगों को रखने के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है

असम में एनआरसी की अंतिम सूची आने के बाद देशभर में इसको लेकर बहस छिड़ गयी है। कई बीजेपी शाषित रज्यों ने अपने यहां भी इसे लागू करने की बात कही है। वहीं अमित शाह पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कह चुके हैं।

असम के बाद कर्नाटक में भी एक नए डिटेंशन सेंटर का निर्माण किया गया है। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के नेलमंगला में अवैध विदेशी लोगों को रखने के लिए एक डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है।

बेंगलुरु ग्रामीण के उप पुलिस अधीक्षक मोहन कुमार ने फोन पर आईएएनएस को बताया, ‘राज्य में संचालित एक हॉस्टल को अवैध विदेशी नागरिकों को रखने के लिए एक डिटेंशन सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है।’

नेलमंगला बेंगलुरु से लगभग 40 किमी उत्तर-पश्चिम में तुमाकुरु की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर पुणे और मुंबई की ओर जाती है।

मोहन कुमार ने आइएएनएस को बताया, ‘ परिसर में खुली जगह के साथ 8-कमरे वाले भूतल भवन को एक डिटेंशन सेंटर की जरूरतों के हिसाब से बदला जाएगा।

न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, इस डिटेंशन सेंटर में सुरक्षा के फुलप्रूफ इंतजाम किए जाएंगे। इसमें क्लोज सर्किट टेलीविज़न कैमरे (सीसीटीवी), फ्लडलाइट्स, कांटेदार बाड़ और एक निगरानी है।

यहां बंदियों की निगरानी की पूरी व्यवस्था की जाएगी। यह दक्षिण के राज्यों में पहला ऐसा केंद्र है। यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कब से इसे चालू करने और अवैध विदेशी नागरिकों को आवास देने के लिए तैयार होगा। वहीं राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कह दिया है कि डिटेंशन सेंटर को शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading