VIDEO: इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया- भारत

VIDEO: इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल किया- भारत

भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाक ओसामा बिन लादेन का खुला समर्थक था

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आरोपों का करारा जबाव देते हुए उन्हें आईना दिखा दिया है। सुयंक्त राष्ट्र में भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा है कि इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान का भाषण नफरत से भरा हुआ है।

विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा किक्या पाकिस्तान इस बात को स्वीकार करेगा कि वो दुनिया का एकमात्र देश है जो वैसे शख्स को पेंशन देता है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने अल कायदा और ISIS जैसे आतंकियों की लिस्ट में शामिल हैं।

क्या पाकिस्तान समझा सकता है कि क्यों यहां न्यूयॉर्क में उसके हबीब बैंक पर टेरर फाइनेंसिंग के लिए जुर्माना लगाया गया और फिर क्यों बैंक बंद करना पड़ा। विदिशा मैत्रा ने यह भी कहा कि क्या पाकिस्तान इस बात को झुठला सकता है कि वह ओसामा बिन लादेन का खुला समर्थक था।

विदिशा मैत्रा ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि मानवाधिकार की बात करने वाले पाकिस्तान को सबसे पहले पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखनी चाहिए जिनकी संख्या 23 प्रतिशत से 3 प्रतिशत ही बची है। पाकिस्तान को इतिहास नहीं भूलना चाहिए और याद रखना चाहिए कि 1971 में उन्होंने अपने लोगों के साथ क्या किया था।

यूएन में भारत की सबसे नई सदस्य विदिशा मैत्रा ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम जिस तरह से न्यूक्लियर हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देते हैं वो एक राजनेता का व्यवहार नहीं है, बल्कि एक छोटे नेता जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading