VIDEO- अब सेना में शामिल हो सकेंगी सऊदी अरब की महिलाएं, प्रिंस सलमान का फैसला

VIDEO- अब सेना में शामिल हो सकेंगी सऊदी अरब की महिलाएं, प्रिंस सलमान का फैसला

सऊदी अरब ने महिलाओं को कुछ और अधिकार देने का फैसला  किया है। सऊदी अरब के प्रिंस सलमान अपने खास कार्यक्रम विजन 2030 के तहत कई बड़े फैसले लेकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।

खासकर महिलाओं को लेकर कई बड़े फैसले किए जा रहे हैं। सऊदी अरब ने अब महिलाओं को सशस्त्र बलों में सेवाएं देने की अनुमति दी है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने प्रिंस के इस ऐलान को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी महिला सशस्त्र सेनाओं में अपनी सेवा से सकती है। महिलाओं के अधिकारों के लिए सऊदी अरब में यह काफी बड़ा फैसला माना जा रहा है।

इससे पहले साल 2018 में प्रिंस सलमान ने महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति दी थी। यहां पर महिलाओं द्वारा वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा था।

इसके बाद यहां महिलाओं को हवाई जहाज उड़ाने फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम करने महिलाओं की भर्ती योजना का भी ऐलान किया गया था। इसके साथ ही महिलाओं को अकेले विदेश यात्रा , विवाह पंजीकरण जैसे कई अधिकार दिए जा चुके हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading