Video: अकबरुद्दीन ओवैसी की बेटी ने लंदन में किया भारत का नाम रौशन, पिता भी फूले नही समा रहे,देखिए

नई दिल्ली: हैदराबाद शहर में शिक्षा की क्रांति लाने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी का नाम कौन नही जानता होगा,अकबरउद्दीन ओवैसी हैदराबाद से साँसद असदउद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं,जो पूरे दुनिया मे अपने बेबाक जोशीले भाषणों के लिये मशहूर हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी चन्द्रायनगुट्टा विधानसभा सीट से पाँच बार से विधायक हैं,हैदराबाद शहर में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिये कई बड़े स्कूल और ट्रस्ट चला रहे हैं,जिसके कारण एक बड़ी शिक्षा की क्रांति आरही है।

अकबरुद्दीन ओवैसी के एक लड़का और एक लड़की है,बेटे का नाम नूरुद्दीन ओवैसी है जो सालार मिल्लत ट्रस्ट के जिम्मेदार है और अपने पिता के साथ सभाओं में नज़र आते हैं,और चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार करते हुए नज़र आते हैं।

अकबरुद्दीन ओवैसी के एक बेटी है जो इन दिनों लन्दन में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं,लन्दन विश्वविद्यालय के पहले वर्ष में अकबरुद्दीन कि बेटी ने टॉप करके विदेश में भारत का नाम रौशन किया है।

अकबरउद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए खुशी से बताया कि उनकी बेटी ने विश्वविद्यालय परीक्षा में टॉप किया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी लंदन में अपनी बेटी के साथ रह रही है।

जनसभा के दौरान, उन्होंने माता-पिता से अपने बच्चों की शिक्षा को महत्व देने के लिए कहा। उन्होंने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया।अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में 100% साक्षरता का लक्ष्य रखते हैं

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading