Video:शैंपेन खोलकर वर्ल्ड कप का जश्न मनाने लगी इंग्लैंड,मोइन अली आदिल रशीद टीम से भागे दूर,वीडियो वायरल

नई दिल्ली: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला सुपर ओवर में पहुँने के बाद भी टाई हुआ,जिसके बाद बाउंड्री की संख्या के आधार पर इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 26 बाउंड्री लगाई. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पूरे मैच में 17 बाउंड्री ही लगा पाई. इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में 16 रनों का टारगेट दिया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने भी 6 गेंद में 16 रन बनाए।

23 साल के लम्बे इंतेज़ार के बाद क्रिकेट को जन्म देने वाले देश इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप जीता है,खिलाड़ियों को यकीन नही आरहा है कि उन्होंने विश्व चैंपियन बनकर दुनिया को विश्व चैंपियन बनकर दिखाया है।

विश्व कप की जीतके जश्न के दौरान एक बार फिर दोनों प्रमुख स्पिनरों मोइन अली और आदिल राशिद ने अपने आपको शैंपेन खुलने पर जश्न से दूर कर लिया दोनों खिलाड़ी मुसलमान है,और हमेशा शैंपेन के साथ जश्न मनाने से बचते हैं।

विश्व कप ट्रॉफी मिलने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी पोडियम पर फोटो खिंचा रहे थे. इस दौरान कुछ खिलाड़ियों ने शैंपेन खोल ली. इसके तुरंत बाद ही मोइन अली और आदिल राशिद पोडियम से उतर कर इंग्लिश टीम से अलग हो गए. शैंपेन खुलने के चंद सेकेंड बाद ही मोइन और राशिद बहुत तेजी से पोडियम से उतरे ताकि उनके ऊपर शैंपेन की बूंद ना पड़ सके. इसके बाद मैदान पर भी जब विजेता टीम का फोटो सेशन हो रहा था तब भी ये दोनों क्रिकेटर शैंपेन खुलने के बाद टीम से अलग हो गए।

अपनी आस्था के चलते ही इस तरह के जश्न और पार्टियों से दोनों खुद को अलग रखते हैं। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है। मोईन अली पहले भी ऐसा कर चुके हैं। अब दोनों खिलाड़ियों का यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading