UP: कंटेनर से ले जा रहे 20 गोवंश बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार!

UP: कंटेनर से ले जा रहे 20 गोवंश बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की नरैनी पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से बिहार ले जाए जा रहे 20 गोवंश बरामद कर ट्रक के चालक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

खास खबर छपी खबर के अनुसार, नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर नरैनी और गोरे पुरवा के बीच एक ढाबे के पास कंटेनर ट्रक का पीछा किया गया।

पुलिस को देखकर चालक कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा कर भागने लगा। जिसे दबोच कर कंटेनर की तलाशी ली गई, उसमें से 20 गोवंश बरामद हुए। एक बैल कंटेनर से उतारते समय घायल हो गया, जिसकी मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रयागराज में धूमनगंज थाना के उमरी गांव निवासी कंटेनर चालक सोनू सिद्दीकी के पास से एक 315 बोर तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

कंटेनर का परिचालक तौफीक और वाहन स्वामी शमीम भाग गए हैं। कंटेनर चालक गौवंशों से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक ने स्वीकार किया कि गोवंशों को तस्करी कर बिहार ले जाने की योजना थी। फरार आरोपियों की

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں