जम्मू-कश्मीर पर आज हो सकता है बहुत बड़ा ऐलान!

जम्मू-कश्मीर पर आज हो सकता है बहुत बड़ा ऐलान!

आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान के हर प्रोपगैंडा को बेनकाब करने के बाद मोदी सरकार कश्मीर की तरक्की को नई रफ्तार देने में जुटी है। इस सिलसिले में आज गृह मंत्रालय में अहम बैठक होने जा रही है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ये हाई लेवल मीटिंग गृह सचिव की अगुवाई में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विकास के मुद्दों पर बात होगी।

आर्टिकल 370 हटाने के बाद हिंदुस्तान ने पूरी दुनिया को दो टूक कह दिया है कि कश्मीर हमारा अंदरुनी मसला है और इस पर किसी की चौधराहट उसे कुबूल नहीं है।

बावजूद इसके पाकिस्तान बार-बार कश्मीर का मुद्दा उछाल रहा है। कश्मीर पर फेक न्यूज और फेक वीडियो वायरल कर वहां हालात खराब होने के झूठे दावे कर रहा है लेकिन हिंदुस्तान पाकिस्तान की इस साजिश को भी बेपर्दा करने में जुटा है।

कश्मीर को लेकर एक ऐसी ही अफवाह फैलाई गई कि वहां दवाइयों की किल्लत है जबकि हकीकत ये है कि कश्मीर की सभी दवा दुकानें खुली हैं। दवाइयों की कोई कमी नहीं है।

अस्पतालों में मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मिल रहा है। इन सबके बीच अल्पसंख्यक मंत्रालय की एक टीम भी आज से कश्मीर के दो दिनों के दौरे पर रहने वाली है जो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कोने-कोने में तेज विकास पहुंचाने पर काम करेगी।

ये टीम आज और कल श्रीनगर में रहेगी और यहां के विकास की नई संभावनाओं पर काम करेगी। केंद्र सरकार की ये टीम जम्मू और लद्दाख भी जाएगी।

इस दौरान ये टीम हर उस इलाके में जाएगी जहां, अबतक विकास नहीं हो पाया है। इस दौरान ऐसे इलाकों की पहचान की जाएगी, जहां ना सड़कें हैं, ना स्कूल हैं और ना अस्पताल और फिर जल्दी से जल्दी ये सारी सुविधाएं उन इलाकों तक पहुंचाई जाएंगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں