
झारखंड में सरायकेला-खरसावां में भीड़ की हिंसा का शिकार हुए तबरेज अंसारी की मौत की गूंज झारखंड, दिल्ली सहित पुरे देश में सुनाई पड़ रही है।

इस घटना के विरोध में देश भर के अलग -अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन का दौर भी जारी है। बुधवार शाम से सैकड़ों बूढ़े और जवान, पुरुष और महिलाएं एकत्र हुए।

और सभी ने गाय, गोमांस या चोरी के नाम पर आरोप लगाने की प्रवृत्ति के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और सरकार से जल्द से जल्द खतरे से निपंटने की जांच की मांग की

धरना में कई संगठनों के अलावा कांग्रेस, जेवीएम, आरजेडी, जेएमएम और वामदल के कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया। सभी ने तबरेज अंसारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की।


This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source