PICS: नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध की चपेट में पुरा देश, इन शहरों में जमकर प्रदर्शन!

PICS: नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध की चपेट में पुरा देश, इन शहरों में जमकर प्रदर्शन!

देश की राजधानी दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता समेत देश के 20 से ज्यादा शहरों में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।


न्यूज़ डेली पर छपी खबर के अनुसार, भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम के राज्यों में इस कानून और एनआरसी के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर गए हैं।

इस वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंन्ध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे कई राज्यों के कई बड़े शहरों में धारा 144 लगा दी गई है। इससे पहले गुरुवार को देश के 24 राज्यों के 50 से अधिक शहरों में विरोध प्रदर्शन किया किया था।

दिल्ली
राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां आज जामा मस्जिद के पास लोगों ने प्रदर्शन किया जिसमें भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद भी शामिल हुए।

लखनऊ
नागरिकता कानून और घोषित एनआरसी के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। इस वजह से राज्य के कई जिले में धारा 144 लगाई गई है।

कोलकाता
इस कानून को लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी आज भी लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद कोलकाता में इस कानून के खिलाफ एक बड़ी रैली निकाली थी।

मुंबई
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मुंबई के विभिन्न इलाकों में आज भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोगों ने यहां की हरि मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया।

हैदराबाद
इस कानून को लेकर हैदराबाद में भी लगातार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग यहां पर चारमीनार के पास जमा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

चेन्नई
दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में भी लोग इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को यहां हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने आज 600 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज किया है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading