
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच कॉमेडियन और गीतकार वरुण ग्रोवर का एक विडियो वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
"हम काग़ज़ नहीं दिखाएँगे।"
Inspired by the spirit of every protestor and India-lover. With hat-tips to Rahat Indori saab and the Bangla slogans.
(There is no copyright on these words – feel free to use them, adapt, sing, modify, create.) pic.twitter.com/bJZULAAvR8
— वरुण (@varungrover) December 21, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
वायरल वीडियो में वह कहते हैं- हम कागज नहीं दिखाएंगे (इसके सबटाइटल में लिखा गया है- NRC के कागज, हम नहीं दिखाएंगे)
Thank you @varungrover, for giving India this brilliant anthem to resist this anti-people government and its draconian moves on CAA and NRC. https://t.co/5PMaKrgTvX
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) December 21, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
वीडियो में वरुण कहते हैं-
तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे.
तुम आंसू गैस उछालोगे, तुम जहर की चाय उबालोगे
हम प्यार की शक्कर घोल के उसको, गट गट गट पी जाएंगे
हम कागज नहीं दिखाएंगे
इसके आगे वह कहते हैं-
ये देश ही अपना हासिल है, जहां राम प्रसाद भी बिस्मिल है
मिट्टी को कैसे बांटोगे, सबका ही खून तो शामिल है
तुम पुलिस से लठ्ठ पड़ा दोगे, तुम मेट्रो बंद करा दोगे
हम पैदल पैदल आएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
वीडियो में इसके आगे वरुण ने कहा है-
हम मंजी यहीं बिछाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
हम संविधान को बचाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
हम जन गण मन भी गाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे
तुम जात पात से बांटोगे, हम भात मांगते जाएंगे
हम कागज नहीं दिखाएंगे
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK