NRC के खिलाफ़ तमिलनाडु में विरोध तेज़, प्रस्ताव हो सकता है पारित!

NRC के खिलाफ़ तमिलनाडु में विरोध तेज़, प्रस्ताव हो सकता है पारित!

देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध तेज होता जा रहा है। तमिलनाडु में बुधवार को हजारों लोग सीएए विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए। इनमें बड़ी संख्या मुसलमानों की थी।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, प्रदर्शन में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक समेत दूसरी पार्टियां भी शामिल हुईं। वहीं, सीएम के. पलानीस्वामी का कहना है कि जिनका जन्म इस राज्य में हुआ है, वे सीएए से प्रभावित नहीं होंगे।

 

कई मुस्लिम संगठनों ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी चेन्नई के चेपौक में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

 

उन्होंने हाथों में तख्तियां और तिरंगा ले रखा था। प्रदर्शनकारी तमिलनाडु विधानसभा की घेराबंदी करना चाहते थे, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुस्लिम संगठनों के इस कदम पर रोक लगा दी थी।

 

 

राज्य में मदुरै, कोयंबटूर, थंजावुर, तिरुपुर और तिरुनेलवेली सहित अन्य जगहों पर भी सीएए और एनपीआर के विरोध में प्रदर्शन हुए। मुस्लिम संगठन राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र में इस विवादित कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाए जाने की मांग कर रहे हैं। सत्र का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है।

 

कर्नाटक में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान सीएए और एनआरसी के विरोध में कविता का पाठ करने पर सिराज बिसार अली नाम के एक कवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कवि के अलावा कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।

 

पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने संशोधित नागरिकता कानून पर चिंता जताई है। गुटरेस ने कहा कि जब भी नागरिकता कानून में बदलाव किया जाए तो यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इससे लोग प्रभावित न हों और वे देश विहीन न हों।

 

केरल में राज्य पुलिस प्रशिक्षुओं के लिए मेनू से बीफ हटाए जाने की खबरों के बीच कोझिकोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के सामने बीफ करी बंटवाई।

 

हालांकि, पुलिस ने मेनू से बीफ हटाए जाने की खबरों को आधारहीन बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे पर चल रहे हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading