News18 इंडिया ने RBI द्वारा 2000 रुपये के नोट वापस लेने की अफवाह की पड़ताल की थी

हिंदी समाचार चैनल News18 इंडिया के प्रसारण का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें TV स्क्रीन पर RBI और 2000 रुपये से संबंधित खबर प्रसारित होते हुए देखा जा सकता है। ऑल्ट न्यूज़ एप्प पर कुछ लोगों ने इसकी सच्चाई जानने के लिए इसे भेजा है।

app request

ट्विटर पर News18 इंडिया के प्रसारण से संबंधित 4 स्क्रीनशॉट्स एक यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये क्या मसला है?”

उपरोक्त चारों तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि इसे News18 इंडिया ने प्रसारित किया है। चारों स्क्रीनशॉट्स में एक समानता यह है कि इनके बाएं तरफ नीचे लिखा है, “खबर पक्की है ?”

1. पहली तस्वीर में खबर प्रसारित हो रहा है, “31 दिसंबर 2019 से पहले-पहले बैंक में 2000 के नोट जमा करा दें।”

news1

2. यहां स्क्रीन पर दिख रहा है, “आप ₹50 हजार तक ही ₹2000 के नोट बदलवा सकते हैं।”

news2

3. तीसरे तस्वीर में दिख रहा है, “₹2000 का नोट बंद, ₹1000 का नोट शुरु!”

news3

4. चौथे तस्वीर में स्क्रीन पर प्रसारित खबर है, “RBI 1 जनवरी 2020 से ₹1000 के नये नोट जारी करने जा रहा है।”

news4

फैक्ट-चेक: RBI ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है

इसकी वायरल दावे की पड़ताल पहले भी ऑल्ट न्यूज़ ने की है, जिसमें इस जानकारी को गलत पाया गया था। RBI ने ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है। RBI द्वारा जारी कोई भी घोषणा, केंद्रीय बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाती है, जहां ऐसी कोई भी सूचना मौजूद नहीं है। इसके अलावा, ऑल्ट न्यूज़ ने RBI के संचार विभाग से भी इस बात की पुष्टि की है।

News18 इंडिया की पड़ताल की तस्वीरें

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि प्रसारित हो रही तस्वीरें, वास्तव में News18 इंडिया के प्रसारण की हैं। तस्वीरों को चैनल के एक कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान लिया गया है, यह प्रसारण अफवाहों की पड़ताल के लिए चैनल द्वारा चलाया जाता है। इस बात का संकेत तस्वीरों में ही दिखाई देता है, सभी तस्वीरों में सवालिया निशान के साथ ‘खबर पक्की है?’ लिखा हुआ है। चैनल ने 15 दिसंबर, 2019 को इस वायरल दावे की पड़ताल की थी, जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

News18 इंडिया चैनल के तथ्य-जांच कार्यक्रम के स्क्रीनशॉटस, जिसमें RBI द्वारा 2000 रुपये पर प्रतिबंध लगाने के दावे की पड़ताल की गई थी, मेसेजिंग प्लेटफार्म पर संदेह जाहिर करते हुए शेयर किया जा रहा है। यह ध्यान दिया जा सकता है कि RBI द्वारा 2000 रूपये के नोट वापस लेने का कोई कदम नहीं उठाया गया है।

The post News18 इंडिया ने RBI द्वारा 2000 रुपये के नोट वापस लेने की अफवाह की पड़ताल की थी appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں