JNU हिंसा: हिन्दू रक्षा दल ने ली पूरी ज़िम्मेदारी!

JNU हिंसा: हिन्दू रक्षा दल ने ली पूरी ज़िम्मेदारी!

दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद हिंदू रक्षा दल नाम के संगठन का नाम सामने आया है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस संगठन ने जेएनयू में हुई हिंसा की जिम्मेदारी ली है। हिंदू रक्षा दल की ओर से पिंकी चौधरी ने इस हमले की जिम्मेदारी संगठन पर ली है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

चौधरी के पीछे जेएनयू देश विरोधी कार्यकर्ताओं का अड़्डा बन गया है, जिसके चलते संगठन ने जेएनयू परिसर में यह कार्रवाई की है। हालांकि दिल्ली पुलिस अब चौधरी के इस दावे की जांच में जुट गई है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

समाचार एजेंसी एएनआई से की गई बातचीत में हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी देश विरोधी कार्यकर्ताओं का अड्डा बन गया है, हम इसे सहन नहीं कर सकते हैं।

ऐसे में हम जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हैं। और साफ कर दें कि जिन लोगों ने हमले किए वे हमारे ही कार्यकर्ता हैं।

वहीं हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी के दावे को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम आज जेएनयू परिसर पहुंच गई है।

यहां पर पुलिस नकाबपोश उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ फेस रिकग्निशन तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں