जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर छात्रों को पीटने के गंभीर आरोप लगे। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से करीब पांच दिव्यांग छात्र जख्मी हो गए। एक छात्र ने कहा कि उसने पुलिस को बताया कि वह दृष्टिहीन है, बावजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दीं। लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे सुहैल खान ने बताया कि उसकी दाई टांग में पोलियो है।

हंगामे के समय वह लाइब्रेरी में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अचानक पुलिस लाइब्रेरी में घुस गई। दिव्यांग होने के कारण वह एकदम खड़ा भी नही हो पाया और पुलिस कर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दी। एमफिल के छात्र अर्सलान ने बताया कि उसे बस पांच फीसदी दिखता है। हंगामे के समय वह लाइब्रेरी में था।

पुलिसकर्मियों के डंडा चलाने से उसका चश्मा गिर गया। एक अन्य छात्र मोनिस रजा ने बताया कि वह भी हंगामे के समय लाइब्रेरी में था। उसकी एक टांग में रॉड लगी है। पुलिस की पिटाई के दौरान वह एकदम भाग नही पाया और उसे भी कई डंडे लगे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source