DRDO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

DRDO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने 224 पदों पर वैकेंसी निकाली है. DRDO ने एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट समेत  कई पदों पर आवेदन मांगे हैं.

इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कैसे करें? जॉब से जुड़ी सारी डिटेल यहां जानें…

  • इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट का मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है.
  • आवेदन की फीस- SC/ST कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं तय की गई है. वहीं जनरल/ओबीसी/EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 100 रुपये देने होंगे.
  • सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2019 से शुरू होगी और कैंडिडेट 15 अक्टूबर  2019 तक आवेदन कर सकेंगे.
  • उम्मीदवारों को DRDO की ऑफिसियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर बेस्ट एग्जाम, ट्रेड , स्किल,  फिजिकल फिटनेस और कैपेबिलिटी टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں