CAA-NRC के खिलाफ़ प्रदर्शन करने वाली 60 अज्ञात महिलाओं पर FIR दर्ज!

CAA-NRC के खिलाफ़ प्रदर्शन करने वाली 60 अज्ञात महिलाओं पर FIR दर्ज!

CAA-NRC के खिलाफ़ प्रदर्शन करने वाली करीब 60-70 पर अज्ञात के तौर पर केस दर्ज किया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है।

 

देश के विभिन्न हिस्सों में अभी भी नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का विरोध जारी है। सरकार इस पर एक कदम भी पीछे नहीं हटना चाहती, जबकि विपक्ष इसके लिए दबाव बना रहा है।

 

 

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इस बीच शनिवार को यहां सीएए और एनआरसी का विरोध कर रही 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

 

अलीगढ़ सिविल लाइंस के सर्किल अधिकारी (सीओ) अनिल सामनिया ने बताया कि यहां कुछ महिलाओं ने धारा 144 के खिलाफ जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शाहीन बाग में एक महीने से भी ज्यादा समय से महिलाओं का धरना चल रहा है।

 

 

 

इससे सरिता विहार और कालिंदी कुंज का रास्ता एक महीने से बंद है। दिल्ली पुलिस की ओर से एक बार फिर प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने की अपील की गई है।

 

बिहार में भी कई जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गए है। इलाहाबाद में भी ऐसा ही विरोध हो रहा है।

 

 

 

लखनऊ के घंटाघर में आज भी मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। वहां कार्रवाई के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया।

 

पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के पास से खाने-पीने के सामान सहित कंबल भी जब्त कर लिए। हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता से भी प्रदर्शन की खबरें हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading