CAA-NRC का झगड़ा हिन्दू- मुस्लिम का नहीं, RSS बनाम संवैधानिक नागरिकता की लड़ाई है- प्रकाश अंबेडकर

CAA-NRC का झगड़ा हिन्दू- मुस्लिम का नहीं, RSS बनाम संवैधानिक नागरिकता की लड़ाई है- प्रकाश अंबेडकर

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के कार्यकर्ताओं ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व में मध्य मुंबई के दादरी टीटी सर्किल पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में नारे लगाए।

आंबेडकर ने दावा किया कि मुसलमानों के अलावा सीएए और एनआरसी से देश की कम से कम 40 प्रतिशत हिन्दू आबादी भी प्रभावित होगी और उसके कुप्रभावों को अभी भी ठीक से समझा नहीं गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘सीएए और एनआरसी से सबसे ज्यादा प्रभावित आदिवासी, वंचित जाति और घूमंतू जनजातियां होंगी। यह झगड़ा हिन्दू-मुस्लिम का नहीं है। यह आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की नागरिकता बनाम संवैधानिक नागरिकता की लड़ाई है।’’

इसबीच मुंबई पुलिस ने दादर टीटी सर्किल के आसपास रास्तों में परिवर्तन को लेकर चेतावनी/सलाह जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि दादरी टीटी सर्किल सुबह छह बजे से मध्य रात्रि तक सभी तरह के वाहनों के लिए बंद रहेगा।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں