CAA-NRC: अगर हिन्दू भारत नहीं आयेंगे तो क्या इटली जायेंगे?

CAA-NRC: अगर हिन्दू भारत नहीं आयेंगे तो क्या इटली जायेंगे?

अगर हिन्दू भारत नहीं आयेंगे तो क्या इटली जायेंगे? यह बात केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा।

 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी ने एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर हमला बोला है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं कि एनआरसी, सीएए और जीएसटी क्या है? जाानें कौनसा पंडित दे रहा है उनको ट्यूशन।

 

आपको बताते जाए कि राहुल गांधी ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून आएगा तो टैक्स बढ़ जाएगा। इस पर ही केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री ने ये बयान दिए हैं।

 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी को पहले सभी पहलुओं को समझना चाहिए तब सड़क पर आना चाहिए। कांग्रेस ने 2011 में कई प्रदेश में NPR राज्यों में लागू किया है। 2021 में भारत सरकार जनगणना करने का निर्णय ले लिया है। इससे रिजर्वेशन को बढ़ाने और घटाने में सहायता मिलेगी।

 

रेड्डी ने कहा कि एनपीआर में कोई कागजात देने की आवश्यकता नहीं है। विपक्ष के लोगों ने गलत तरीके से लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार पार्टी मानी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां और छात्र संघ के लोग सीएए को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर यह आंदोलन क्यों कर रहे हैं ? सीएए किसके खिलाफ़ है, ये क्यों आंदोलन कर रहे हैं? प्रजातंत्र में आंदोलन का अधिकार है, लेकिन हिंसा का नहीं।

 

किशन रेड्डी ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और जो भी आंदोलन में भागीदारी हैं उनके भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएए में किसी भी भारतीय पर प्रभाव नहीं पड़ेगा, तो किसके लिए आंदोलन कर रहे हैं? कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि इमरजेंसी से इस आंदोलन की तुलना कर रही है।

 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को कोई सुरक्षा का अधिकार नहीं है। इन इस्लामिक देशों में धर्मांतरण बहुत बड़े स्तर पर हुआ, जो लोग बाहर से आए उन्हें अब तक देश से कुछ नहीं मिला था, जो 30-40 सालों से देश में हैं।

 

उन्होंने कहा कि जो कानून लाया गया है वो हमारे संकल्प पत्र में है, अगर हिंदू भारत में नहीं आएंगे तो वह इटली नहीं जाएंगे?।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading