CAA प्रोटेस्ट- चेन्नई में प्रदर्शन स्थल पर एक जोड़े ने रचाई शादी

CAA प्रोटेस्ट- चेन्नई में प्रदर्शन स्थल पर एक जोड़े ने रचाई शादी

तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। राजधानी चेन्नै में आंदोलनों का दौर है। यहां के वॉशरमैनपेट में बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। हालात ऐसे हैं कि यहां दिल्ली के शाहीन बाग जैसा नजारा बना हुआ है। खासकर चेन्नै में पुलिस के लाठीचार्ज के बाद से वॉशरमैनपेट में प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। इसी बीच यहां एक अनोखा नजारा देखने को मिला।

चेन्नई के वॉशरमैनपेट में आंदोलन के मंच पर ही दो लोगों ने रचाई शादी। चेन्नै का शाहीन बग बन चुके वॉशरमैनपेट में बड़ों से लेकर बच्चे तक आंदोलन पर बैठे हैं।

आमतौर पर शादी के दौरान जहां जोड़े एक-दूसरे से सात वचन देते हैं, उससे विपरीत इन दोनों ने मंच से सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ नारेबाजी की।

मंच पर बैठे जोड़े को आशीर्वाद भी आंदोलन के नारों में मिला। इस खास मौके के लिए दोनों सज-धज कर पहुंचे थे।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں