CAA प्रदर्शन- आजमगढ़ में पीड़ित महिलाओं से मिली प्रियंका गाँधी, बोलीं- मैं आपके साथ खड़ी हूं

CAA प्रदर्शन- आजमगढ़ में पीड़ित महिलाओं से मिली प्रियंका गाँधी, बोलीं- मैं आपके साथ खड़ी हूं

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के दौरान खदेड़ी गई महिलाओं से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान तोड़ने का काम कर रही हैं। हमें इन्हें रोकना होगा।

पीड़ित महिलाओं से बातचीत करने के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि आप लोगों के साथ अत्याचार हुआ है। आप चिंता ना करें, मैं आपके साथ खड़ी हूं। उन्होंने कहा ‘देश को इनकी खतरनाक नीतियों से बचाना होगा। देशद्रोह जैसी धाराएं लगाना गलत है और मैं मानवाधिकार आयोग से इसकी शिकायत करूंगी।’ प्रियंका गांधी ने करीब 45 मिनट तक पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। आजमगढ़ के बिलरियागंज स्थित जौहर अली पार्क के पास एक मकान में 100 से ज्यादा महिलाएं इकट्ठा हुई थीं।

बता दें कि आजमगढ़ के बिलरियागंज कस्बे में सीएए व एनआरसी के विरोध में पांच फरवरी को महिलाओं ने शाहीन बाग की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। पुलिस ने धरना खत्म कराने के लिए महिलाओं को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस व पथराव की घटना भी हुई थी। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हुई थीं। जबकि 19 लोगों को देशद्रोह समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

https://platform.twitter.com/widgets.js

प्रियंका गांधी से मिलने के लिए गाड़ी के आगे लेटे कार्यकर्ता
प्रियंका गांधी इंडिगो के विमान संख्या 6E906 से सुबह 9:50 बजे वाराणसी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची। आगमन गेट के बाहर जुटे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मिलने की गुहार के साथ कुछ कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की गाड़ी के आगे लेट गए। किसी तरह उन्हें हटाया गया। स्वागत करने वाले कांग्रेसियों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, मनीष चौबे आदि मौजूद रहे।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading