CAA पर बोल रहे अरिफ मुहम्मद खान का विरोध, इरफान हबीब स्टेज पर….

CAA पर बोल रहे अरिफ मुहम्मद खान का विरोध, इरफान हबीब स्टेज पर….

नागरिकता कानून को लेकर देश में बवाल के माचा हुआ है इस बीच केरल में भी एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। दरअसल, शुक्रवार को केरल के कन्नूर में भारतीय इतिहास कांग्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे। जब वह भाषण देने मंच पर पहुंचे तो उनको विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर बोलना शुरू ही किया था कि तभी इतिहासकार इरफान हबीब उन्हें रोकने के लिए स्टेज पर पहुंच गए।

यह सब मामला वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में मैजूद लोगों के सामने हो रहा था। खुद को रोके जाने की कोशिश करने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि विरोध करने का हक सबको है लेकिन आप किसी को चुप नहीं करा सकते। बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को वहां मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस मामले पर केरल के राज्यपाल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि इरफान हबीब एक कार्यक्रम में मेरे संबोधन पर मुझे रोकने की कोशिश की जब मैंने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद का हवाला दिया।

उन्होंने मुझपर चिल्लाते हुए कहा कि मुझे गोडसे का हवाला देना चाहिए। जब उन्हें मंच पर चढ़ने से रोका गया तो इरफान हबीब ने मेरे सुरक्षाबलों के साथ धक्का मुक्की की। राज्यपाल ने एक और ट्वीट में लिखा कि मैं पहले के वक्ताओं का जवाब दे रहा था और लोगों को संविधान की मूल भावना समझाने की कोशिश कर रहा था। मुझे मंच पर और सामने बैठे लोगों का विरोध झेलना पड़ा, मुझे बोलने से रोका गया। यह पूरी तरह से असंवैधानिक है और दूसरों की विचारधारा के खिलाफ असहिष्णुता को दर्शाता है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں