CAA- जमात-ए-इस्लामी के कार्यक्रम में पहुंचे संजय राउत, बोले- मुस्लिम भाई डरे मत, हम अमित शाह को…?

CAA- जमात-ए-इस्लामी के कार्यक्रम में पहुंचे संजय राउत, बोले- मुस्लिम भाई डरे मत, हम अमित शाह को…?

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी हिंद (JIH) मुंबई ने शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजन किया. शिवसेना की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने हिस्सा लिया। इस कर्यक्रम का आयोजन जमात-ए-इस्लामी हिन्द नाम इस्लामिक संगठन ने किया था।

इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस कानून से मुस्लिम डरे हुए हैं, उससे हिंदुओं पर भी खतरा मंडरा रहा है।

राउत ने कहा, इस कानून से देश, दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है. ट्रंप भी हमारा साथ नहीं दे रहे हैं. मैं कहता हूं कि ऐसे वक्त में डरो मत, जो डर गया वो मर गया. मै कहता हूं कि इस घड़ी में इस देश के सच्चे नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है. डराने वाले आते और चले जाते हैं। इसके अलावा संजय राउत ने कहा- बालासाहेब ठाकरे के नाम के आगे हिंदू ह्रदय सम्राट जरूर लिखा जाता था लेकिन वो हमेशा कहते थे कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान ये देश सभी का है।

बता दें की पहली बार शिवसेना के किसी नेता ने CAA विरोधी कार्यक्रम में शिरकत की, शिवसेना ने लोकसभा में CAA का समर्थन किया था लेकिन राज्यसभा में कांग्रेस के दबाव के बाद शिवसेना वॉकआउट कर गयी थी।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading