Aimim को मिली कामयाबी से खुश हैं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली,2022 के लिये किया बड़ा ऐलान,देखिए

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन ने महाराष्ट्र चुनाव और उपचुनाव में शानादर प्रदर्शन करके जनता में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने का काम किया है,महाराष्ट्रा चुनाव में मत प्रतिशत बढाने के साथ इस बार ओवैसी की पार्टी ने बिहार में भी खाता खोल लिया है।

इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में भी Aimim ने प्रतापगढ़ में अपने जिला अध्यक्ष इसरार अहमद को मैदान में उतारा था,इसरार अहमद बसपा और काँग्रेस से ज्यादा वोट पाकर तीसरे नम्बर पर रहे,जिससे पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने दि इंक़लाब से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हम पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मैदान में डटकर भाजपा को रोकने का काम करेंगे,क्योंकि मौजूदा विपक्षी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारी को सही से नही निभाया है।

शौकत अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपने आपको बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बहुजन समाज पार्टी एक भी सीट पर खाता नही खोल पाई और सभी 11 सीटों पर नाकाम हुई है।

शौकत ने दावा किया है कि जनता इस समय अपने पराये की पहचान कर रही है,इसी वजह से हर जगह ओवैसी साहब की तरफ रुझान बढ़ रहे हैं,हमारी पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में शानदार कामयाबी दर्ज करी है तथा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी मजबूत हुई है।

शौकत अली ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में हम पूरे दमखम के साथ पूरी यूपी में लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे,और हर वर्ग हर समुदाय को सम्मान देते हुए उनके नुमांइदो को जितवाकर विधानसभा भिजवाएंगे

शौकत अली ने ऐलान किया है कि आगमी उत्तर प्रदेश में होने जारहे निकाय चुनाव में Aimim पूरे प्रदेश में जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के लिये प्रत्याशी उतारेगी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading