9/11 घटना को याद करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर बोले..?

9/11 घटना को याद करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद पर बोले..?

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि आतंकवाद की जड़ें भारत के पड़ोस में पोषित हो रही हैं। और दावा किया कि नई दिल्ली इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

साथ ही उन्होंने कहा कि 18 साल पहले इसी दिन अमेरिका में 9/11 हमले हुए थे। मोदी ने पाकिस्तान को साफ-साफ कहा, ‘आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गया है जिसने हर सीमा को पार कर लिया है। यह एक ग्लोबल समस्या है और यह एक ग्लोबल खतरा बन गया है, जिसकी मजबूत जड़ें हमारे पड़ोस में पैदा हो रही हैं।’

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को इस विचारधारा के खिलाफ संकल्प लेने की जरूरत है। साथ ही उसके खिलाफ भी खड़े होने की जरूरत है जो इसे आगे ले जा रहे हैं और जो आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण दे रहे हैं। कड़े एक्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। हमने यह दिखाया है और भविष्य में भी इसे दिखाएंगे।

उन्होंने 9/11 के हमले को याद करते हुए कहा कि 11 सितंबर एक और कारण से भी खास दिन है क्योंकि इस दिन एक शताब्दी पहले स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था।

उस भाषण के माध्यम से, पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और परंपरा को अच्छी तरह से समझा। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 11 सितंबर को अमेरिका में 9/11 आतंकवादी हमला हुआ और इसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।

साभार- टाइम्स नाउ हिन्दी

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading