पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने उठाया बड़ा कदम!

पूर्व IAS अधिकारी शाह फैसल ने उठाया बड़ा कदम!

नौकरशाही छोड़ कर राजनीति में उतरे शाह फैसल ने अपनी हिरासत को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देने वाली याचिका को गुरुवार को वापस ले लिया है। इसी के साथ अदालत ने उनकी याचिका को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से राज्य के तमाम नेता नजरबंद या फिर हिरासत में चल रहे हैं। इनमें पूर्व आईएएस अफसर शाह फैसल भी शामिल हैं।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, शाह फैसल दिल्ली से विदेश जाने की तैयारी में थे कि उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। इसी के खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अपने एक मित्र के माध्यम से याचिका डाली थी, जिसे गुरुवार को वापस ले लिया।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading