71वां गणतंत्र दिवस पर गूगल का खास तोहफ़ा!

71वां गणतंत्र दिवस पर गूगल का खास तोहफ़ा!

सर्च इंजन गूगल ने रविवार को भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष डूडल समर्पित किया। डूडल में स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ देश की समृद्ध जैव-विविधता को दिखाया गया है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, डूडल के बारे में बताते हुए गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर, सिंगापुर के मेहमान कलाकार मेरू सेठ द्वारा तैयार आज के डूडल में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है।

 

जो ताजमहल और इंडिया गेट जैसे अपने विश्व प्रसिद्ध स्थलों से लेकर अपके राष्ट्रीय पक्षी मोर, शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्य तक व्याप्त है और उसे एकजुट करती है, जिसमें सभी अपने मतभेदों के बीच सद्भाव खोजने के लिए एक साथ आते हैं।”

 

वर्ष 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इसे बनाने में दो वर्ष 11 माह और 18 दिन का समय लगा था। पहले गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर परेड हुई थी, और तभी से यह परंपरा जारी है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading