नई दिल्ली: बेंगलुरु के फ्रेजर टाउन की मस्जिद हाजी ईस्माइल सैत मस्जिद ने लगातार 40 दिनों तक बाजमात फ़जर की नमाज अदा करने वाले बच्चों को साइकिल इनाम देकर उनकी दीनी हौसला अफजाई करी है।
मस्जिद कमेटी के अनुसार सुबह में फ़ज़र की नमाज पाबंदी से पढ़ने वाले 99 बच्चों के एक ग्रुप ने लगातार 40 दिनों तक फज्र की नमाज बाजमात अदा की वहीं 13 बच्चे 35 दिनों तक नमाज में शरीक हुए। ऐसे में 40 दिनों की अवधि पूरी करने वाले बच्चों को 99 साइकिलें उपहार में दीं गई, और बाकी बच्चों को कलाई घड़ी भेंट की गई।

मस्जिद कमेटी ने बताया कि यह विचार समुदाय की और से अच्छी पहल के तौर पर लिया गया। इसी तरह की पहल अब शहर में अन्य स्थानीय मस्जिदों द्वारा भी शुरू की गई है।
मस्जिद को अब तक 200 से अधिक बच्चों के नाम मिल चुके हैं, जो बाजमात फज्र की नमाज में शामिल होने का इरादा रखते हैं। ऐसे में कमेटी ने घोषणा की है कि वह अब इस पहल को आगे भी जारी रखेगा।

बता दें कि इसी तरह का एक विचार तुर्की, मिस्र और अन्य देशों में पहले लागू किया गया था, जहाँ बच्चों को लगातार 40 दिनों तक बाजमात फज्र की नमाज़ अदा करने के लिए साइकिल जैसे उपहारों से नवाज़ा गया था।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source