370 हटाए जाने के खिलाफ़ शाह फैसल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई!

370 हटाए जाने के खिलाफ़ शाह फैसल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई!

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 को हटाए जाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने के खिलाफ फिर से सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया है।

इस बार पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के प्रमुख शाह फैसल, शेहला रशीद सहित सात लोगों ने मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, पूर्व आईएएस अफसर और अब नेता शाह फैसल की इस याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय बुधवार को कश्मीर मसले से संबंधित बाकी याचिकाओं के साथ सुनवाई करेगा।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में जम्मू कश्मीर से संविधान की धारा 370 को खत्म किए जाने के बाद शाह फैसल ने कहा था कि कश्मीर में अप्रत्याशित बंद जारी है और यहां की 80 लाख की जनसंख्या को कैद कर लिया गया है, इससे पहले कभी भी कश्मीर में ऐसा नहीं हुआ।

जम्मू कश्मीर के पूर्व आईएएस अफसर शाह फैसल ने अपने पद से इस्तीफा दे कर एक नई सियासी पार्टी जम्मू कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट गठित की है, जिसके अध्यक्ष भी वे खुद ही हैं।

शाह फैसल उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने आईएएस की परीक्षा में टॉप किया था। शाह फैसल जम्मू कश्मीर से आईएएस की परीक्षा टॉप करने वाले वह पहले शख्स थे, उस दौरान उनकी मुलाकात तत्कालीन पीएम डॉ. मनमोहन सिंह से भी हुई थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading