
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। काफी अरसे से वे बीमारी से जूझ रहे थे। हुस्नी मुबारक ने 30 साल तक मिस्र की सत्ता संभाली थी।
आज तक पर छपी खबर के अनुसार, उन्हें 2011 में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी। पद से हटने के बाद अप्रैल 2011 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
हुस्नी मुबारक को आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हत्या का दोषी पाया गया था, लेकिन बाद में उनकी सजा को माफ कर दिया गया और मार्च 2017 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था।
साभार- आज तक
This post appeared first on The Siasat.com