2 हजार किलोमीटर मार करने वाली अग्नि-2 का सफल परीक्षण!

2 हजार किलोमीटर मार करने वाली अग्नि-2 का सफल परीक्षण!

भारत ने 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली अग्नि-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड ने ओडिशा के बालासोर में इस मिसाइल का परिक्षण रात में किया गया है।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, रात के समय इसका परीक्षण पहली बार हुआ है। यह मिसाइल 2000 किलोमीटर तक मार करने की क्षमता है। इसके मार करने की क्षमता को 3 हजार किमी भी किया जा सकता है। यह मिसाइल न्यूक्लियर हथियार ले जाने में भी सक्षम है।

2004 में सेना में शामिल कर ली गई थी मिसाइल जमीन से जमीन तक मार करने वाली अग्नि मिसाइल को 2004 में ही सेना में शामिल कर लिया गया था। अग्नि-2 मिसाइल 1 टन तक न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस 20 मीटर लंबी मिसाइल को डीआरडीओ की एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी ने तैयार किया है। अग्नि को एकीकृत मार्गदर्शित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत तैयार किया गया है।

अग्नि मिसाइल की खासियत दो स्टेज की मिसाइल, सॉलिड फ्यूल से चलेगी। अग्नि मिसाइल की लंबाई 20 मीटर है। वॉरहेड: 1000 किलो ले जाने में सक्षम है।

अग्नि मिसाइल 2000 किमी तक मार करने में सक्षम है। इसमें सटीक निशाने पर पहुंचने के लिए हाईएक्युरेसी नेविगेशन सिस्टम लगे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں