इस अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोप

इस अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोप

टीवी के पॉपुलर शो ‘नच बलिए’ में फ़ाइनल के बाद शो को उसका विजेता मिल चुका है वही इस शो ने बहुत TRP भी उठाई है, लेकिन क्या आपको पता है कि हाल ही में ‘नच बलिए’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकीं एक अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर दुष्कर्म का इलज़ाम लगाया है. जंहा अभिनेत्री के मुताबिक जूनियर आर्टिस्ट ने उनके साथ दुष्कर्म किया है. वही यह मामला सामने आने के बाद ग्लैमरस भरी इस दुनिया के पीछे की सच्चाई एक बार फिर उजागर हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है. अभिनेत्री के साथ पहले उसकी दोस्ती हुई. बीते 13 अक्टूबर 2019 दोनों यमुनानगर में थे जहां दोनों एक होटल में रुके हुए. जंहा अभिनेत्री का इलज़ाम है कि इस दौरान विनीत ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव दिया और जोर जबरदस्ती करने लगा.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें जब पता चला कि वो गर्भवती हो गई हैं तो उन्होंने युवक पर शादी का दबाव बनाया लेकिन उसने इस बात से इंकार कर दिया.  पीड़िता के मुताबिक आखिरकार वो पुलिस के पास पहुंचीं और मामला दर्ज कराया. इस मामले में युवक के परिवारवालों को भी आरोपी बनाया गया है. कहा जा रहा है युवक के बारे में सबकुछ जानते हुए भी उन्होंने बेटे का ही साथ दिया.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी फरार है. पीड़िता की मानें तो घरवालों ने बेटे का पूरा साथ दिया और जब उसने शादी की बात की तो मुकर गया. अब उसकी सुनवाई नहीं हो रही है. जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचीं. जानकारी के मुताबिक युवक और अभिनेत्री के बीच दोस्ती मुंबई में काम के दौरान हुई थी. अभिनेत्री ने ‘कहानी घर घर की’, ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘नच बलिए’ जैसे कई बड़े टीवी शो में काम किया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की खोज में जुटी है. इस मामले में घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading