100 रुपये के नये नोट को लेकर आई बड़ी खबर!

100 रुपये के नये नोट को लेकर आई बड़ी खबर!

नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नोटों की नई सीरीज जारी की थी। इस सीरीज में आरबीआई की ओर से 100, 200, 500 और 2,000 रुपए के नए नोट जोरी किए गए थे, लेकिन अब आप एक बार फिर नए नोटों का यूज कर पाएंगे क्योंकि आरबीआई जल्द ही 100 रुपए के नए वार्निश नोट जारी करने जा रही है।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, इन नोटों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये न ही तो जल्दी गंदे होंगे और आसानी से फटेंगे भी नहीं। आपको बता दें कि इन नोटो की आयु काफी लंबी होगी।

आरबीआई ने सौ रुपये का यह खास नोट जारी करने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वह जल्द ही सौ रुपये के वार्निश नोट जारी करेगी। पहले इन नोटों को ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा।

इस समय दुनिया के कई देशों में वार्निश नोटों का इस्तेमाल हो रहा है और सभी लोगों को यह नोट काफी पसंद आ रहे हैं। इसके अच्छे अनुभव को देखते हुए ही आरबीआई ने भारत में भी यह नोट जारी करने का फैसला लिया है।

फिलहाल सरकार इन नोटों की शुरुआत 100 रुपए से करेगी और अगर आरबीआई को भारत में भी इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो इस तरह के आगे और भी नए नोट जारी किए जाएंगे।

भारतीय रज़र्व बैंक को हर साल अरबों रुपये के कटे-फटे और गंदे नोट रिप्लेस करने पड़ते हैं। नोटों के इस रिप्लेसमेंट में आरबीआई को भारी खर्चा करना होता है। इसी खर्चे से बचने के लिए आरबीआई वार्निश नोट जारी करने के बारे में विचार कर रहा है। वार्निश नोट आने के बाद सरकार का रिप्लेसमेंट का खर्चा काफी कम हो जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں