
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आपराधिक जांच की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कुशल पुलिस कर्मियों को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जल्द ही पुलिस विश्वविद्यालय और आपराधिक विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।
आर एंड डीबी स्थापना दिवस:
श्री अमित शाह कल नई दिल्ली में अनुसंधान और विकास ब्यूरो के 49 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न राज्यों में स्थित कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे।
एक मसौदा प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे जल्द ही कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source