10वीं जागरण फिल्म समारोह का प्रकाश जावड़ेकर ने किया उद्घाटन

10वीं जागरण फिल्म समारोह का प्रकाश जावड़ेकर ने किया उद्घाटन

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली के सिरी फोर्ट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में 10वें जागरण फिल्म समारोह का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव के स्वर्ण जयंती आयोजन को लेकर उनकी अध्यक्षता में गोवा में हाल में सम्पन्न संचालन समिति की बैठक के बारे में चर्चा की।

उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को फिल्म उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया।

जावड़ेकर ने लोगों के जीवन में सिनेमा के महत्व और उसके प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह एक ऐसा माध्यम है, जो लोगों को आपस में जोड़ता है।

उन्होंने भारत में सिनेमा के ऐतिहासिक विकास और भारत की सूक्ष्म शक्ति के एक वाहक के रूप में भारतीय सिनेमा के बढ़ते प्रभाव के बारे में चर्चा की।

जावड़ेकर ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत को फिल्म उद्योग के एक केन्द्र के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल में कई कदम उठाए हैं। फिल्म कारोबार में आसानी के लिए फिल्म सुविधा कार्यालय के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी प्रकार के निपटारे की प्रणाली विकसित करना इनमें शामिल है।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय सिनेमा संग्रहालय के प्रस्तावित संकलनों के बारे में भी चर्चा की। इस वर्ष की शुरूआत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस संग्रहालय का शुभारंभ किया था।

सिनेमा को लोगों का एक माध्यम बताते हुए श्री जावड़ेकर ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय देश में सिनेमा के विकास के लिए एक सकारात्मक वातावरण के निर्माण हेतु कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में श्री अनिल कपूर, श्री केतन मेहता, सुश्री फराह खान, श्री शोबू यरलागड्डा, श्री राजीव मसंद और अन्य लोगों सहित फिल्म उद्योग की अनेक हस्तियां उपस्थित थीं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading