फ़ैक्ट-चेक : क्या AAP नेता संजय सिंह ने अपने विधायक को जूते से पीटा?

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने विधायक को जूते से पीटा. शेषधर तिवारी नाम के ट्विटर यूज़र, जिनके 48 हज़ार से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, “झाड़ू की मीटिंग चल रही थी और संजय सिंह ने अपने विधायक को जूते से पीटा उसके बाद तो विधायक जी ने संजय सिंह की अच्छी तरह से लात जूते से ख़ातिरदारी की। वह भाई, मज़ा आ गया। फ्री वालों के लिए फ्री मनोरंजन।” (ट्वीट का आर्काइव)

फ़ेसबुक पर पर ललित मोहन शर्मा नाम के यूज़र ने इसे शेयर किया है, जिसे इस आर्टिकल के लिखे जाने तक 48 हज़ार बार देखा जा चुका है.

2020-03-07 11_58_43-(2) Facebook

ऑल्ट न्यूज़ के ऐप पर इस वीडियो की पड़ताल की कई रिक्वेस्ट आई हैं.

updelhi

फ़ैक्ट-चेक

एक कीवर्ड सर्च से इस वीडियो की सच्चाई सामने आ जाती है. ये घटना मार्च, 2019 की है. और ये दोनों भाजपा नेता शरद त्रिपाठी और राकेश सिंह बघेल हैं. 6 मार्च, 2019 की रिपोर्ट अनुसार “कलेक्ट्रेट में योगी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन की अगुआई में बुधवार को जिला कार्ययोजना समिति की बैठक हुई. इस दौरान शिलापट में नाम न होने को लेकर भाजपा विधायक राकेश बघेल और भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी में विवाद हो गया. स्थिति ये हो गई कि सांसद त्रिपाठी ने विधायक बघेल को जूते से पीट दिया.”

इस तरह इस वीडियो को आप नेता संजय सिंह पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल किया गया. जबकि ये दोनों भाजपा नेता हैं और ये घटना साल भर पहले उत्तर प्रदेश की है.

The post फ़ैक्ट-चेक : क्या AAP नेता संजय सिंह ने अपने विधायक को जूते से पीटा? appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading