हैदराबाद: एक और महिला की जली हुई लाश मिली, मचा हड़कंप!

हैदराबाद: एक और महिला की जली हुई लाश मिली, मचा हड़कंप!

हैदराबाद में चार लोगों द्वारा एक महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार किए जाने और फिर उसे आग लगा दिए जाने के दो दिन बाद उसी इलाके में शुक्रवार को एक अन्य महिला का जला हुआ शव मिला। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अज्ञात महिला की संदिग्ध हत्या उसी इलाके में यानी शमशाबाद में हुई जहां महिला पशु चिकित्सक से 27 नवंबर को चार लोगों ने बलात्कार किया था और बाद में उसकी हत्या कर दी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जला हुआ शव देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

इसके बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या महिला ने स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई।

इससे पहले हैदराबाद में जली हालत में महिला पशु चिकित्सक का शव मिला था, हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला अस्पताल गई थी और बुधवार शाम घर लौट आई थी। वह शाम को पांच बजकर करीब 50 मिनट पर दूसरे क्लिनिक के लिए रवाना हुई और अपनी दोपहिया गाड़ी शमशाबाद टोल प्लाजा के पास खड़ी कर साझेदारी वाली कैब ली।

उसकी छोटी बहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि महिला ने बुधवार रात नौ बजकर 22 मिनट पर उसे कॉल की थी और कहा था कि वह अब भी टोल प्लाज़ा पर है और किसी ने उससे कहा है कि उसकी स्कूटी के पहिए की हवा निकल गई है तथा मदद की पेशकश की है।

उसने अपनी बहन को यह भी बताया था कि वह डर रही है, क्योंकि पास में एक लॉरी है और जिन्होंने उसकी मदद करने की पेशकश की थी वे गाड़ी के पास हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading