हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी का राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े गला काटा,देखिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खुर्शीदबाग में विवादित और चर्चित चेहरे के रूप में पहचान बनाने वाले कमलेश तिवारी की उनके घर पर आये दो युवकों ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बे में हत्यारे चाकू और तमंचा लेकर आए थे। शरीर में चाक़ू के 15 से अधिक वार हैं।

घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक जब वह अस्पताल लाए गए थे तो गंभीर अवस्था में थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस टीम सेलफोन की डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दो लोगों ने पहले कमरे में चाय पी और फिर मिठाई के डिब्बे से कट्टा निकालकर फायर भी किया। डिब्बे में चाकू भी लेकर आने की बात कही जा रही है। एक ने गला रेता और दूसरे ने गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया था।

उधर, कमलेश तिवारी हत्याकांड से लोगों में आक्रोश फ़ैल गया। कमलेश के समर्थक खुर्शीदबाग कॉलोनी में प्रदर्शन कर रहे हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल व पीएसी की तैनाती की गई है।

कमलेश पर लग चुका है रासुका
पैगंबर साहब पर टिप्पणी की वजह से कमलेश पर रासुका भी लग चुका है। उस समय एक मुस्लिम संगठन ने सर कलम करने का फतवा भी जारी किया था

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading