हिन्दू अगर 500 रुपये भी कमाये तो 200 रुपये के हथियार जरूर ख़रीदे- हिंदू महासभा

हिन्दू अगर 500 रुपये भी कमाये तो 200 रुपये के हथियार जरूर ख़रीदे- हिंदू महासभा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों ने शस्त्र पूजन के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदू समाज से अपनी सुरक्षा के लिए अपील की है कि अगर वह 500 रुपये कमाते हैं तो 200 रुपये का हथियार जरूर लें। महासभा के सदस्यों ने हिंदुओं को ज्यादा से ज्यादा हथियार दिलाने की मांग भी सरकार से की। उनका तर्क है कि बिना शस्त्र के शांति मुमकिन नहीं है।

महासभा के दफ्तर पर अस्त्रों-शस्त्रों के पूजन, अनुष्ठान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय आमंत्रित सदस्य अभिषेक अग्रवाल और मेरठ महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने हर हिंदू को हथियार लेने की बात कही। उनका कहना था कि आचार्य चाणक्य ने भी कहा था कि शस्त्र के बिना शांति संभव नहीं है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने और आतंकवाद के खात्मे के लिए शस्त्र से ही सुरक्षा करनी पड़ी।

इस दौरान महासभा के सदस्यों ने तलवार, त्रिशूल, गदा लेकर शस्त्र पूजन किया। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकरियों ने शस्त्र पूजन के दौरान हिंदू राष्ट्र की भी वकालत की। साथ ही पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں