शेहला राशिद ने किया बड़ा ऐलान, छोड़ रही है राजनीति!

शेहला राशिद ने किया बड़ा ऐलान, छोड़ रही है राजनीति!

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पूर्व छात्र नेता और शेहला रशीद ने राजनीति छोड़ देने की बात कही है। शेहला का आरोप है कि वह कश्मीरियों के साथ हो रहे बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब दुनिया को चुनाव कराकर दिखाना चाहेगी कि अभी भी कश्मीर में लोकतंत्र है, लेकिन जो चल रहा है वह लोकतंत्र नहीं, उसकी हत्या है। इस साल मार्च में शेहला रशीद ने शाह फैसल की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट को ज्वॉइन किया था।

इससे पहले शेहला रशीद के खिलाफ जम्मू कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में उनके ट्वीट को लेकरदेशद्रोह का मामला दर्ज किया जा चुका है।

शेहला रशीद ने अपने खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मामले को तुच्छ राजनीति से प्रेरित और उन्हें चुप कराने का दयनीय प्रयास करार दिया था।

आपको बताते जाए कि जम्मू कश्मीर में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (BDC) चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य के 316 में से 310 ब्लॉक्स के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा।

मतदान सुबह 9 से 1 बजे तक चलेगा। वोटों की गिनती उसी दिन दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगी। परिणाम 24 अक्टूबर को जारी कर दिए जाएंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading