हिंसा से संबंधित कंटेट और 13 साल से कम उम्र वाले खाते हटाएगा TikTok

हिंसा से संबंधित कंटेट और 13 साल से कम उम्र वाले खाते हटाएगा TikTok

वीडियो आधारित सोशल मीडिया कंपनी टिकटॉक ने बुधवार को कहा कि वह अपने मंच से उन सामग्रियों को हटाएगी जिनमें धार्मिक, राष्ट्रीयता आदि आधार पर किसी व्यक्ति या समूह के प्रति हिंसा प्रदर्शित हो। कंपनी ने कहा कि वह 13 साल से कम उम्र वाले लोगों के खाते भी हटाएगी।

कंपनी ने एक ब्लॉग में कहा कि वह चाहते हैं कि उपयोक्ता टिकटॉक के दिशानिर्देश समझें। उन्हें यह भी समझ आये कि हम कब और क्यों सामग्रियों के प्रकाशित होने के बारे में रुकावटें लगाते हैं। आज प्रकाशित सामुदायिक दिशानिर्देश पहले के संस्करणों की तुलना में उपयोक्ताओं को अधिक विस्तार से समझा सकेंगे। कंपनी ने कहा कि उपयोक्ताओं को बुधवार से इसके बारे में सूचना मिलने लगेंगे।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading