हिंदुस्तान के चलाने वालों, और क्या जुल्म करोगे?- आज़म खान

हिंदुस्तान के चलाने वालों, और क्या जुल्म करोगे?- आज़म खान

आजम खान ने कहा कि अतयाचार की ऐसी तारीख लिखी गई है जो नाजियों ने यहूदियों के साथ नहीं किया होगा, जो इंतेजामिया इन्होंने किया है। हमारी बददुआ तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ेगी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, रामपुर उपचुनाव में पत्नी तंजीन फातिमा की जीत के बाद आज सपा नेता और सांसद आजम खां ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में आजम खान का टारगेट जिला प्रशासन रहा।

इज्जत का सवाल था
आजम खान ने कहा कि ये इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न था, उन लोगों की जिनके बारे में कहा है कि आपके पास ताकत है तो लोगों को लाभ पहुंचाइए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन सुबह सात बजे से पुलिस अधिकारी पोलिंग बूथ पर टूट पड़े और लोगों को उठा लिया।

अत्याचार की ऐसी कहानी
आजम खान ने कहा कि अतयाचार की ऐसी तारीख लिखी गई है जो नाजियों ने यहूदियों के साथ नहीं किया होगा, जो इंतेजामिया इन्होंने किया है। हमारी बददुआ तुम्हारा पीछा नहीं छोड़ेगी।

वो असमान से टकराएगी। आजम खान ने कहा है कि हमारे 30 हजार वोट लुटे गए हैं। हमारे एजेंट थानों में कैद थे, बूथ खाली थे। सुबह से बूथों पर कब्जा कर लिया गया था।

तुम्हारे नसीब में शिकस्त लिखी हुई थी और आज भी शिकस्त है
उन्होंने कहा कि तुम्हारे साथ जो अत्याचार हुआ है, ऐ हिंदुस्तान के चलाने वालों और क्या जुल्म करोगे, कौन से सितम ढाओगे, किन्तु कल भी तुम्हारे नसीब में शिकस्त लिखी हुई थी और आज भी शिकस्त है। आजम खान ने कहा कि आज एक किताब चोर खड़ा है।

भैंस चोरी का इल्जाम लगाया गया
हम पर भैंस चोर का आरोप लगाया गया है। चुल्लू भर पानी मे डूबकर मर जाओ। भैंस चोर, मुर्गी चोर, बकरी चोर, कोई शर्म कोई हया कोई गैरत यदि है तो आईने के सामने शक्ल लेकर मत खड़े होना। क्योंकि आईना भी तुम्हारी शक्ल पर थूक देगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading