हरियाणा चुनाव: AAP ने जारी किया पहली लिस्ट, एक भी मुस्लिम का नाम नहीं!

हरियाणा चुनाव: AAP ने जारी किया पहली लिस्ट, एक भी मुस्लिम का नाम नहीं!

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 22 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। ‘आप’ की पहली सूची में दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल और बहादुरगढ़ विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, गुरुग्राम से आप ने रणबीर सिंह राठी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं फरीदाबाद से कुमारी सुमनलता वशिष्ठ को टिकट दिया है। पलवल से कुलदीप कौशिक, फरीदाबाद एनआईटी सीट से संतोष यादव, होडल से करण सिंह डागर और महेंद्रगढ़ अजय शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

आप ने अंबाला सिटी से अंशुल कुमार अग्रवाल और पंचकूला से योगेश्वर शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को पूरा हो रहा है। 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47, INLD को 19, कांग्रेस को 15 सीट, HJC को 2 सीट, बसपा को 1, अकाली दल को 1 और निदर्लीय को 5 सीटों पर जीत मिली थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں