“हरिद्वार के मनसा देवी झूले में आज सुबह आग लग जाने से लोग जिन्दा जले बहुत दर्दनाक एक्सीडेंट जरूर नेहरू जी की गलती हैं”।
उपरोक्त संदेश को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ साझा किया जा रहा है, जिसमें एक केबल कार में लगी आग दिख रहा है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने उपरोक्त संदेश के साथ इस वीडियो को पोस्ट किया।
हरिद्वार के मनसा देवी झूले में आज सुबह आग लग जाने से लोग जिन्दा जले….बहुत दर्दनाक एक्सीडेंट…… जरूर नेहरू जी की गलती हैं। pic.twitter.com/6DmX1rRFXY
— Pappu Yadav (@rjdpappuyadav) July 6, 2019
कुछ अन्य यूज़र्स ने इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर इसी दावे से साझा किया है।

इस वीडियो को यूट्यूब पर भी इसी दावे से कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा अपलोड किया गया है।

तथ्य जांच
गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमे मेट्रो UK प्रकाशन का एक लेख मिला। यह फिलिस्तीन की चार साल पुरानी घटना से संबधित वीडियो है, खबर के अनुसार एक टीवी प्रोग्राम के शूट के दौरान प्रोडक्शन असिस्टेंट ने बिना अनुमति लिए केबल कार में ही पटाखा जला दिया था, जिससे उसमें आग लग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक,”दो लोगों को मामूली चोटें आयी थी और उनका उपचार भी कराया गया “-(अनुवाद)। यह घटना मार्च 2015 में हुई थी।

इसी वीडियो को 2015 में Ten News द्वारा अपलोड किया गया था।
चार साल पुराने फिलिस्तीन की घटना के वीडियो को हरिद्वार, उत्तराखंड में झूले में लगी आग के झूठे दावे से साझा किया गया है।
The post हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में झूले में लगी आग? नहीं, फिलिस्तीन का पुराना वीडियो appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source