हरभजन सिंह ने चंद्रयान-2 को लेकर उड़ाया मुस्लिम देशों का मज़ाक, लोगो ने दिया करारा जवाब,देखिए

नई दिल्ली: भारत ने आंतरिक्ष क्षेत्र बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करी है,जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल है,भारत का मिशन चंद्रयान 2 सफलता पूर्वक लॉन्च हो गया है,पूरा देश भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के वैज्ञानिकों की खूब तारीफ कर रहा है,तमाम राजनेताओं से लेकर सेलीब्रिटीज तक चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर ट्विटर के जरिए बधाई दे रहे हैं।

लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसको लेकर उन्हें तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है,लोग उन्हें ‘जातिवाद फैलाने वाला’ और ‘इस्लामोफोबिक’ कह रहे हैं।

ट्विटर पर उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान सहित अन्य मुस्लिम देशों का मजाक उड़ाया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘कई देशों के झंडों में चांद होते हैं. वहीं कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं.’ बता दें, उन्होंने झंडे लगाए थे. जिनके झंडों में चांद दिख रहा है. इन झंडों में पाकिस्तान का झंडा है, जिसे सबसे पहले लगाया गया है।

ट्वीट में पाकिस्तान के साथ तुर्की, लीबिया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलयेशिया, मालदीव और मॉरिटानिया का झंडा इस्तेमाल किया है. वहीं बिना चांद वाले ट्वीट में उन्होंने भारत, अमेरिका, चीन और रूस के झंडे का इस्तेमाल किया है. ट्विटर पर यूजर्स उनके इस ट्वीट की खूब आलोचना कर रहे हैं और उनको जातिवाद फैलाने वाला बता रहे हैं।

बता दें, चंद्रमा के अनछुए पहलुओं का पता लगाने के लिए चंद्रयान-2 सोमवार को यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शान के साथ रवाना हो गया. इसे ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए अपराह्न दो बजकर 43 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया. सोमवार का यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की धाक जमाएगा और यह चांद के बारे में दुनिया को नई जानकारी उपलबध कराएगा।

गत 15 जुलाई को रॉकेट में तकनीकी खामी का पता चलने के बाद इसका प्रक्षेपण टाल दिया गया था. उस दिन इसका प्रक्षेपण तड़के दो बजकर 51 मिनट पर होना था, लेकिन प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले रॉकेट में तकनीकी खामी का पता चलने के बाद चंद्रयान-2 की उड़ान टाल दी गई थी. उस दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द भी प्रक्षेपण स्थल पर मौजूद थे।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading