हम मानते हैं कि पारंपरिक जंग के लिए कोई जगह नहीं है- पाकिस्तान

हम मानते हैं कि पारंपरिक जंग के लिए कोई जगह नहीं है- पाकिस्तान

पाकिस्तान की सीमा पार से जारी लगातार नापाक हरकतों पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कड़ी चेतावनी दी थी। राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत हालात के हिसाब से परमाणु हथियारों को लेकर अपनी नीति में बदलाव कर सकता है।

अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री और वहां के सेना की तरफ से राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया आई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नेहरू के भारत को तबाह कर दिया। भारत की पालिसी ‘डोभाल सिद्धांत’ के इर्द-गिर्द घूम रही है।

वहीं, पाकिस्तानी सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा है कि कल भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान दिया था। हम मानते हैं कि पारंपरिक जंग के लिए कोई जगह नहीं है, किन्तु जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है, तो हम भी विकल्प की अनदेखी नहीं कर सकते।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि, “कश्मीर एक न्यूक्लियर प्वॉइंट है। वहीं विश्व को भारत के रक्षा मंत्री की तरफ से परमाणु हथियार के प्रयोग वाले बयान पर गौर करने की आवश्यकता है।”

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की तरफ से बनाई गई कश्मीर कमेटी की शनिवार को पहली बैठक ली गई थी, इस कमेटी में सात सदस्य शामिल थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں