सरकार का फैसला का स्वागत, लेकिन हम हाईकोर्ट जायेंगे- पहलू खान का परिवार

सरकार का फैसला का स्वागत, लेकिन हम हाईकोर्ट जायेंगे- पहलू खान का परिवार

राजस्थान सरकार ने अलवर मॉब लिंचिंग केस में एसआईटी जांच के आदेश दे दिए हैं। इस पर पहलू खान के परिवार के सदस्यों का कहना है कि सरकार के इस आदेश के बाद हमारी उम्मीदें फिर से बंध गई है। सरकार का आदेश हमारे लिए न्याय सुनिश्चित करेगा, लेकिन हम हाई कोर्ट जाएंगे।

बता दे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद इस मामले प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह पता चला है कि पहलू खान के मामले में पुलिस अनुसंधान में कमियां पाई गई है। इस सम्पूर्ण प्रकरण की जांच के लिए एडीजी क्राइम की निगरानी में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह एसआईटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, एसआईटी अनुसंधान में रही त्रुटियों एवं अनियमितताओं को चिन्हित कर इनके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करेगी। यह एसआईटी ऎसे महत्वपूर्ण मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों को भी एकत्रित करेगी, जो प्रकरण में एकत्रित नहीं किए गए।

इस एसआईटी का नेतृत्व उप महानिरीक्षक एसओजी नितिनदीप बल्लगन करेंगे तथा इनके साथ एसपी सीआईडी सीबी समीर कुमार सिंह तथा एएसपी विजिलेंस समीर दुबे टीम में शामिल होंगे। बता दे, पहलू खान मामले में सभी आरोपी दोष मुक्त हो चुके है, वहीं सीएम गहलोत ने ट्वीट करके बयान दिया था कि इस मामले में राज्य सरकार अपील करेगी।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading