
इस्राईली सेना को गत तीन दिनों के भीतर 6 फिलिस्तीनियों को शहीद करने के बाद अब हमास की ओर से बदले की कार्यवाही का डर सता रहा है।
पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, हमास की ओर से प्रतिशोध से डर की वजह से इस्राईली सेना ने गज़्ज़ा से लगने वाली सीमा पर आयर डोम एन्टी मिसाइल सिस्टम को मज़बूर करना आरंभ कर दिया है।
फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि इस्राईली सेना ने अवैध अधिकृत फिलिस्तीन के दक्षिणी सीमा पर आयरन डोम एन्टी मिसाइल सिस्टम के कई नये स्टेशन बनाए हैं ताकि फिलिस्तीनियों की ओर से बदले की कार्यवाही को रोका जा सके।
याद रहे पिछले शुक्रवार से अब तक 6 फिलिस्तीनी, इस्राईली सैनिकों की फायरिंग में शहीद हो चुके हैं। इस्राईली समाचार पत्र हारित्ज़ ने भी लिखा है कि इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेन्याहू संसदीय चुनाव से पहले फिलिस्तीनियों से किसी टकराव से भयभीत हैं।
समाचार पत्र ने लिखा है कि अनुभवों से सिद्ध हो चुका है कि हमास के साथ हर टकराव के बाद नेतेन्याहू को पराजय हुई है। इस से पहले इस्राईल की लेबर पार्टी के प्रमुख अमीर पेरिट्ज़ ने भी कहा था कि इस्राईली प्रधानमंत्री हमास के साथ टकराने से डरते हैं।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source